पुस्ता व सड़क का लोकार्पण, नथनपुर क्षेत्र को मिली सौगात

आवागमन सुगम बनाने को क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 95 नथनपुर में आशीर्वाद एन्क्लेव, सिद्धार्थ एन्क्लेव एवं शांति कुंज कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित पुस्ता एवं सड़क का लोकार्पण किया गया।

यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पूरा कराया गया है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर नगर निगम देहरादून के क्षेत्रीय पार्षद रवि गुसाईं सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जनहित एवं क्षेत्रीय विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *