प्रधानाध्यापक ने एससीईआरटी से मांगी पीडीएफ प्रति, शीघ्र कार्रवाई की मांग
कला-संगीत की पुस्तक नहीं पहुंची, मूल्यांकन पर संशय
‘कृति’ पुस्तक सभी स्कूलों में भेजी है-डॉ सती
अविकल थपलियाल
पौड़ी गढ़वाल। वार्षिक मूल्यांकन 12 फरवरी को। और छात्रों के पास परीक्षा की पूर्व संध्या तक तक नहीं पहुंची सम्बंधित विषय की पाठ्य पुस्तक। साल भर हो गया इंतजार करते करते। शिक्षा विभाग के उच्च स्तर से परीक्षा की पूर्व संध्या तक निर्देश यह आ रहे हैं कि कला एवं संगीत की चयनित पुस्तक से ही छात्र छात्राओं का मूल्यांकन किया जाय (देखें पत्र)। लेकिन पुस्तक का अता पता नहीं। छात्र -छात्राओं के साथ अभिभावक व स्कूल स्टाफ गहरे पसोपेश में है। 19 छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन 12 फरवरी 1 बजे होना है।
यह संकट पौड़ी जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाँसी, विकास खंड जयहरीखाल का है। शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत इसी पौड़ी जिले से हैं।
इस बाबत,प्रधान अध्यापक राम सिंह रावत ने एससीईआरटी, उत्तराखंड को पत्र प्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
भेजे गए पत्र में लिखा है कि
कक्षा 6 के कला एवं संगीत विषय की पाठ्यपुस्तक उपलब्ध न होने से विद्यार्थियों के मूल्यांकन को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
प्रधान अध्यापक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि एससीईआरटी द्वारा 11 फरवरी 2026 को जारी पत्र के माध्यम से कक्षा 6 के कला एवं संगीत विषय की पाठ्यपुस्तक के आधार पर मूल्यांकन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। किंतु विद्यालय में उक्त विषय की पाठ्यपुस्तक अब तक विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु उपलब्ध नहीं कराई गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित कार्यालय से दूरभाष पर संपर्क किया गया था, जहां से पाठ्यपुस्तक की पीडीएफ प्रति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, ताकि उसके आधार पर परीक्षा आयोजित की जा सके। हालांकि, निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पीडीएफ उपलब्ध नहीं हो सकी है।
प्रधान अध्यापक ने एससीईआरटी से अनुरोध किया है कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए कला एवं संगीत विषय की पाठ्यपुस्तक की पीडीएफ प्रति अथवा वैकल्पिक निर्देश उपलब्ध कराए जाएं, जिससे विद्यार्थियों का समय पर मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाँसी, विकास खंड जयहरीखाल के प्रधान अध्यापक राम सिंह रावत ने इस संबंध में एससीईआरटी, उत्तराखंड को पत्र प्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।लेकिन शैक्षिक सत्र बीतने और परीक्षा की बेला में पुस्तक की पीडीएफ सम्बंधित स्कूल तक नहीं पहुंची है।
‘कृति’ पुस्तक सभी स्कूलों में भेजी है-डॉ सती
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती ने बताया संगीत व कला नाम से कोई किताब प्रिंट नहीं कि जाती। कृति नाम से किताब प्रिंट की गई। और इस किताब को सभी स्कूलों में वितरित किया गया है।

सेवा में,
माननीय महोदय,
एस.सी.ई.आर.टी. (SCERT)
उत्तराखंड, देहरादून
विषय: कक्षा छठी हेतु कला एवं संगीत विषय की पाठ्यपुस्तक उपलब्ध न होने के संबंध में।
महोदय,
सादर निवेदन है कि आपके दिनांक 11 फरवरी 2026 के पत्र के अनुसार कक्षा छठी के कला एवं संगीत विषय की पाठ्यपुस्तक के आधार पर मूल्यांकन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।
महोदय, मेरे विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाँसी, विकास खंड जयहरीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल में उक्त विषय की पाठ्यपुस्तक आज दिनांक तक विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु प्राप्त नहीं हुई है।
महोदय, मेरे द्वारा संबंधित कार्यालय से दूरभाष पर बुधवार को वार्ता की गई थी, जहाँ से यह बताया गया कि शाम तक पीडीएफ उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा ली जा सकती है। किंतु आज दिनांक तक मुझे उक्त पीडीएफ प्राप्त नहीं हुई है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए कला एवं संगीत विषय की पाठ्यपुस्तक की पीडीएफ अथवा आवश्यक निर्देश उपलब्ध कराने की कृपा करें, जिससे समय पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जा सके।
धन्यवाद।
भवदीय,
राम सिंह रावत
प्रधान अध्यापक
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाँसी
विकास खंड – जयहरीखाल
जनपद – पौड़ी गढ़वाल
दिनांक: 11 Feb 2026

प्रेषक,
निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड, देहरादून।
सेवा में,
मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तराखण्ड।
जिला शिक्षा अधिकारी. प्रा०शि० (उत्तराखण्ड)
पत्रांक-अकादमिक (04)/1०११५-11००२ / वार्षिक गृह परीका / 2025-26 दिनांक 24 जनवरी, 2026
विषयः-
शैक्षिक सत्र 2025-26 में वार्षिक परीक्षाओं हेतु कक्षा 3 से 8 तक के प्रश्न-पत्रों की पेन ड्राइव (पी०डी०एफ० फाइल) के माध्यम से उपलका कराये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक अपर निदेशक एस०सी०आर०टी० उत्तराखण्ड के पत्राक शैतशो०यू० /चार (XI)/9429-31/वार्षिक गृह परीक्षा/2025-20 दिनांक 17 जनवरी, 2026 के द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा स्तर पर संचालित राजकीय/अशासकीय सहारक्षा प्राप्त विद्यालयों हेतु कक्षा 13 से 08 तक की वार्षिक गृह परीक्षा 2025-26 के प्रश्न पत्रों की पेन ड्राइव (पी०डी०एफ० फाइल) तैयार कर उपलब्ध करायी गयी है। प्रश्न पत्र मुद्रण कराने से पूर्व जनपद स्तर पर प्रश्न पत्रो का अवलोकन गोपनीय रूप से करते हुए संलग्न समय सारणी के अनुसार वार्षिक गृह परीक्षा 2025-26 में निम्न निर्देशों का अनुपालन करते हुए सम्पन्न करायी जाय
प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित कक्षा 6 से 8 तक की वार्षिक गृह परीक्षाये माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्गत समय सारणी के अनुसार सम्पादित करायी जायेंगी।
एस०सी०ई०आर०टी० द्वारा उपलब्ध कराई गयी प्रश्न पत्रों की पेन ड्राइव का निर्माण द्विभाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) में किया गया है जनपद स्तर पर मुद्रण के दौरान प्रश्न पत्रों की सेटिंग में किसी भी प्रकार का बदलाव न किया जाय तथा जिस सेटिंग में प्रश्न पत्रों के प्रारूप दिये गये है उन्हें पैसे ही मुद्रित किया जाय। मुद्रण के दौरान प्रश्नपत्र की सेटिंग में बदलाव से विसंगति आने पर उसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित जनपद का होगा।
प्रश्नपत्रों की सुचिता/गोपनीयता बनायें रखें।
वार्षिक परीक्षा 2025-26 के प्रश्न पत्र एवं परीक्षा कार्यलन प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध कराया जाय।
वार्षिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही सम्पन्न करादी जाय। विद्यालय स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम
में किसी भी दशा में संशोधन नहीं किया जायेगा।
कक्षा-1 एवं 2 के समस्त प्रश्नपत्र विद्यालय स्तर पर तैयार कर निर्धारित कार्यक्रमानुसार परीक्षायें सम्पन्न करायी जाय।
कक्षा 3 से 8 में उर्दू, संगीत, एवं कृर्षि/पर्यावरण विषय पिन विद्यालयों में संचालित हो रहे हैं के प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर तैयार कर निर्धारित तिथि को सम्पन्न कराये जायेगें।
प्रश्न पत्रों के लिफाफे निर्धारित तिथि को परीक्षा के दौरान ही खोले जाय।
लिखित परीक्षा समाप्ति के पश्चात, विधालय में मौखिक एरीक्षा, प्रोजेक्ट कार्य एवं व्यायाम सम्बन्धी कार्य सम्पन्न कराये जाय।
9:38 PM
जिन वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र एस०सी०ई०आर०टी० द्वारा निर्गत न हों तो विद्यालय स्तर से प्रश्नपत्र तैयार करवा कर निर्धारित तिथि के अन्तर्गत परीक्षा राम्पग्न करवायें।
मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर सम्पादित्त किया जाय।
मूल्यांकन कार्य के पश्चात प्रगति पत्र तैयार कर परीक्षाफल की घोषणा की जायेगी।
कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के प्रश्न पत्रों के मुद्रण पर होने वाले व्यय का वहन समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड से किया जायेगा।
संलग्नक-
- परीक्षा कार्यक्रम/समय-सारणी कक्षा-01 से कक्षा- 05 तक।
- परीक्षा कार्यकम/समय-सारणी कक्षा-00 से कक्षा- 08 तक (निदेशालय मा०शि० के अनुसार)।
भवदीय, (अजय कुमार नौ 29/01/16 निदेशक
प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड



