फैसला- राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में इजाफा

देखें, आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि व  तबादला सूची

रुद्रप्रयाग को मिला नया डीएम-आईएएस विशाल मिश्रा

निर्वाचन आयोग में तैनात पीसीएस कमलेश मेहता को  मिली नयी जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। धामी सरकार ने  गुरुवार को राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया ।

राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है।

निर्णय के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गये अथवा आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 कर दी गई है।
इसी प्रकार, जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त, राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त (Bedridden) हुए आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं, राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राज्य सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक है।

प्रशासनिक फेरबदल,IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं राज्य सिविल सेवा (PCS) के कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए नई तैनाती दी गई है।

निर्वाचन आयोग में तैनात पीसीएस कमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल’ के पद पर तैनात किया जाता है।

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई

देखें तबादला सूची


संजय कुमार (IAS-2014) को निदेशक-सेवायोजन के पद से मुक्त किया गया है।
सौरभ गहरवार (IAS-2016) को अपर सचिव-उद्योग तथा निदेशक-राजकीय मुख्यालय, हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नरेन्द्र सिंह भंडारी (IAS-2016) को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून तथा निदेशक-सेवायोजन बनाया गया है।
विनोद गिरी गोस्वामी (IAS-2017) को अपर सचिव-आवास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रतीक जैन (IAS-2018) को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक-GMVN, मिशन निदेशक-जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक-नमामि गंगे एवं परियोजना निदेशक-KFW परियोजना का दायित्व सौंपा गया है।
विशाल मिश्रा (IAS-2018) को उपरोक्त दायित्वों से मुक्त करते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है।
गिरधारी सिंह रावत (PCS) को अपर सचिव-अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक-उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद एवं प्रबंध निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरेश जोशी (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव, जनगणना बनाया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएंगे।

देखें तबादला सूची

स्थानान्तरण / तैनातीः-

शासन के कार्यालय आदेश संख्या-1/257616/2024, दिनांक 02 दिसम्बर, 2024 द्वारा निर्गत अनापत्ति के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के आदेश संख्या-1445 / रा०नि०आ०-1/4287/2024, दिनांक 04 दिसम्बर, 2024 द्वारा श्री कमलेश मेहता (पी०सी०एस०) को 03 वर्ष अथवा शासन से अन्यथा कोई आदेश निर्गत होने तक, सेवा स्थानान्तरण / प्रतिनियुक्ति के आधार पर ‘उप सचिव-राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड’ के पद के सापेक्ष तैनात किया गया है।

2-सम्य‌विचारोपरान्त कार्यालय आदेश संख्या- 1/257616/2024, दिनांक 02 दिसम्बर, 2024 द्वारा निर्गत अनापत्ति पर पुनर्विचार करते हुये श्री कमलेश मेहता (पी०सी०एस०) की राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड में सेवा स्थानान्तरण / प्रतिनियुक्ति को समाप्त करते हुये उन्हें ‘डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल’ के पद पर तैनात किया जाता है।

3-श्री कमलेश मेहता (पी०सी०एस०) को निर्देशित किया जाता है कि वे वर्तमान पदभार / विभाग से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार / विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुये तद्विषयक आख्या / प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

(राजेन्द्र सिंह पतियाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *