सीएम समेत पत्रकार संगठनों ने जताया दुख
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार रामप्रताप मिश्र साकेती का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। बीते कुछ समय से बीमार चल रहे साकेती का एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था।
वरिष्ठ पत्रकार साकेती ने विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कार्य किया। माया, पांचजन्य ,पंजाब केसरी समेत विभिन्न अखबारों में बेहतर लेखन की छाप छोड़ी।
उन्होंने सूचना विभाग की पत्रिका का भी सम्पादन किया। विनम्र स्वभाव के रामप्रताप मिश्र साकेती के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ’साकेती’ के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
प्रदेश के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने साकेती के जिधन को पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

