अविकल उत्तराखंड
ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ की राष्ट्रीय सेवा योजना की ‘नमामि गंगे इकाई’ के द्वारा कॉलेज परिसर में धर्म और पर्यटन नगरी ज्योतिर्मठ में स्वच्छता की संस्कृति का बीजारोपण करने के उद्देश्य और संकल्प को साकार करने के लिए प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता की संस्कृति विकसित भारत की दिशा में पहला क़दम है और राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ को इस दिशा में उम्मीद की किरण ( beacon of hope) का कार्य करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी द्वारा की गई । उन्होंने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ भी दिलायी। स्वच्छता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

