मुंबई के बार बाला डांस के शोर के बीच दून में मौन मार्च

दून में अंकिता न्याय यात्रा का मौन मार्च

प्रदेश में मुंबई के ठुमको की गूंज,पुरानी फाइलें खुलीं

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कुंवर प्रणव चैंपियन-उमेश कुमार-महेंद्र भट्ट -गणेश गोदियाल-उर्मिला सनावर-सोनिया शर्मा व भावना पांडेय के एक दूसरे पर हर प्रकार के हमले की खबरों के बीच एक बार फिर अंकिता मर्डर केस की ‘खामोशी’ सड़कों पर नजर आयी।

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार को अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने देहरादून में वीआईपी के मुद्दे पर पैदल मौन मार्च निकाला। गुरुवार को शुरू हुआ मौन  मार्च गांधी पार्क से शुरू होकर राजभवन की ओर बढ़ा।

मार्च में शामिल प्रतिनिधिमंडल को न्यू कैंटोनमेंट रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहीं बैठकर राज्यपाल से मिलने की मांग की और नुक्कड़ नाटक व जनगीत के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। मंच ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

महिला मंच ने राष्ट्रपति को राज्यपाल के माध्यम से ज्ञापन सौंपने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग को लेकर यह मार्च निकाला गया।

मौन मार्च में कमला पंत, निर्मला बिष्ट, महावीर राणा, मोहित डिमरी, सुजाता पॉल, कनिष्क जोशी, सूरज नेगी, मुकेश बहुगुणा, पंकज क्षेत्री, विमला कोली, राजू सिंह और मुकेश सेमवाल सहित सैकड़ों महिलाएं, युवा और पूर्व सैनिक शामिल रहे।

राज्यभर में बना बड़ा जन आंदोलन
अंकिता भंडारी हत्याकांड राज्यभर में बड़ा जनआंदोलन बन चुका है। समय-समय पर विभिन्न संगठनों द्वारा न्याय यात्रा, धरना और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सामाजिक संगठनों का आरोप है कि मामले में अब तक कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि सीबीआई अपना काम कर रही हैं और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

बार बाला डांस औए नेता

दूसरी ओर, मुंबई में बार बाला डांस और प्रदेश के नेताओं की मौजूदगी का मसला भी तेजी से गर्मा रहा है। एक दूसरे पर आरोप व क्लीन चिट के वीडियो वॉयरल हो रहे हैं। कुंवर प्रणव ने निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बलात्कार व सेक्स वीडियो का मुद्दा नये सिरे से उठाया है। लगभग 23 साल पहले प्रदेश के किस किस विधायक ने मुंबई की बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

चैंपियन के इस आरोप के बाद महेंद्र भट्ट और गोदियाल ने भी पलटवार किया है। अपने बयान के बाद चैंपियन ने गोदियाल को चरित्रवान बताया। जबकि चैंपियन ने उमेश कुमार के बलात्कार केस और पूर्व में वॉयरल सेक्स वीडियो को फिर से उछाला है।
उर्मिला सनावर भी लगातार प्रहार कर रही है।भावना पांडे और सोनिया शर्मा ने भी वीडियो जारी कर जवाबी हमले किये हैं।।

कुल मिलाकर ,प्रदेश में अंकिता भंडारी मर्डर की सीबीआई जॉच शुरू होने के बावजूद सँघर्ष जारी है। आंदोलनकारी सड़क पर डटे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *