दर्दनाक हादसे में शिक्षक की मौत, जताया शोक

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार। जनपद बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में होली के दिन एक भीषण सड़क हादसे में 52 वर्षीय शिक्षक नेत्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

शिक्षक सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई
शिक्षक नेत्रपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हिंदी के पद पर तैनात थे । और सत्यविहार कॉलोनी नजीबाबाद में रहते थे।

शिक्षक नेत्रपाल सिंह के निधन पर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने दुःख जताकर शोक व्यक्त किया।
राजकीय शिक्षक संघ के मंडल मंत्री मनमोहन चौहान ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षक नेत्रपाल सिंह का निधन सम्पूर्ण शिक्षक समाज सहित उनके विद्यालय के लिए क्षति है।

राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, मंडल मंत्री मनमोहन चौहान, ज़िला अध्यक्ष भवान नेगी, ज़िला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, ब्लॉक मंत्री दुगड्डा संजय रावत, प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान,डॉ पदमेश बुडाकोटी,अनूप नेगी मुकेश रावत, दीपक नौटियाल, डबल सिंह रावत, सिताँशु कुकशाल उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ महावीर सिंह बिष्ट, प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल जिलाध्यक्ष भारत बिष्ट ज़िला मंत्री संदीप रावत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िला कोटद्वार शाखा अध्यक्ष मुकेश रावत गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *