बजट 2026-27- प्रदेश में 83 हजार से अधिक हैं रिक्त पद
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। बेशक भाजपा सरकार ने बीते सालों में 26 हजार सरकारी नौकरी मुहैया कराई है।लेकिन अभी भी हजारों पद रिक्त हैं।
सोमवार को गैरसैंण में पेश किए गए सालाना बजट में रिक्त पदों की लगातार बढ़ती संख्या भी चौंका रही। विभिन्न समाचार माध्यमों के अलावा सोशल मीडिया में भी इन रिक्त पदों की संख्या वॉयरल होती रही।
2026-27 के बजटीय आंकड़ों के अनुसार 83 हजार से अधिक पद रिक्त हैं।
सरकारीविभागों में 66317 पद, राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों में 10309 पद और राज्य सहायतित संस्थाओं में 6811 पद खाली है
आंकड़े बता रहे हैं कि एक अप्रैल 2025 तक प्रदेश में 83637 पद खाली थे। जो कि एक अप्रैल 2024 के आंकड़ों से 2369 ज्यादा है।

इन रिक्त पदों को भरना भी हर सरकार के लिए गम्भीर चुनौती रही है। विभिन्न विभागों में संविदा पर कार्यरत हजारों तदर्थ कर्मी लम्बे समय से आंदोलित हैं।
इधऱ, राज्य सरकार का दावा है कि आने वाले वर्षों में भर्ती अभियान को तेजी से चलाया जाएगा। पदों का विवरण

एक अप्रैल 2025 तक 83637 पद
एक अप्रैल 2024 तक 81268 पद
एक अप्रैल 2023 तक 78549 पद
एक अप्रैल 2022 तक 83853 पद
एक अप्रैल 2021 तक 82486 पद
एक अप्रैल 2020 तक 73992 पद
एक अप्रैल 2019 तक 69485 पद
एक अप्रैल 2018 तक 66713पद
एक अप्रैल 2017 तक 70257 पद
एक अप्रैल 2016 को 81676 पद


Pls clik-बजट से जुड़ी खबरें
सीएम धामी ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया
गैरसैंण बजट सत्र – कांग्रेस व यूकेडी ने गरमाया माहौल
बजट 2026- ज्ञान मॉडल से समग्र विकास का रोडमैप

