पत्रकार प्रेस महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

अशोक गुलाटी ने जिला और तहसील स्तर पर भी सौंपी जिम्मेवारियां

अविकल उत्तराखंड

हल्द्वानी/रूद्रपुर ( संवाददाता)। पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने संगठन का विस्तार करते हुए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अनुभवी और निष्ठावान साथियों के साथ विचार विमर्श के बाद तैयार की गई इस टीम में वरिष्ठ पत्रकारों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। गुलाटी ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार अविकल थपलियाल और अनिल शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही एडवोकेट उमेश जोशी को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है ताकि पत्रकारों के विधिक हितों की रक्षा की जा सके। कार्यकारिणी के विस्तार के तहत वरिष्ठ पत्रकार परम पाल सुखीजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखंड, जगदीश चंद्र को प्रदेश महामंत्री, मोहम्मद यासीन और दीपक कुकरेजा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न जिलों और तहसीलों में भी अध्यक्षों का मनोनयन किया है। देहरादून जिले की कमान रंजीत वेद को सौंपी गई है, जबकि नरेंद्र राठौड़ को उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष और उर्वा दत्त भट्ट को नैनीताल जिला अध्यक्ष बनाया गया है। महानगर रुद्रपुर की जिम्मेदारी अमन सिंह को दी गई है। तहसील स्तर पर किए गए बदलावों में प्रदीप श्रीवास्तव को जसपुर, प्रेम प्रकाश साहनी को काशीपुर, गुरदीप सिंह को सितारगंज, विकास शील को खटीमा, शुभम गौड़ को टनकपुर, अनिल सागर को नानकमत्ता और संदीप पाठक को रानीखेत तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक गुलाटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे संगठन हित में पूरी निष्ठा से जुट जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की जटिल समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के विस्तार में अन्य अनुभवी और ईमानदार सहयोगियों को भी स्थान दिया जाएगा।

प्रदेश कार्यकारिणी

अशोक गुलाटी उत्तराखंड अध्यक्ष,अविकल थपलियाल वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक,अनिल शर्मा वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक,एडवोकेट उमेश जोशी कानूनी सलाहकार,परम पाल सुखीजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखंड,जगदीश चंद्र महामंत्री उत्तराखंड,मोहम्मद यासीन सचिव उत्तराखंड,दीपक कुकरेजा सचिव उत्तराखंड,रंजीत वेद देहरादून अध्यक्ष,प्रदीप श्रीवास्तव अध्यक्ष जसपुर तहसील,प्रेम प्रकाश साहनी अध्यक्ष काशीपुर तहसील,नरेंद्र राठौड़ अध्यक्ष जिला उधम सिंह नगर,अमन सिंह अध्यक्ष महानगर रुद्रपुर,गुरदीप सिंह अध्यक्ष सितारगंज तहसील,पत्रकार विकास शील अध्यक्ष खटीमा तहसील,शुभम गौड़, अध्यक्ष टनकपुर तहसील(चंपावत),अनिल सागर अध्यक्ष नानकमत्ता तहसील (उधम सिंह नगर),उर्व दत्त भट्ट, अध्यक्ष जिला नैनीताल,संदीप पाठक अध्यक्ष रानीखेत तहसील ( अल्मोड़ा)l नियुक्त किए गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *