SASCI गाइडलाइंस से उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत

“Pride of Hills” प्रावधान से विकास को मिलेगा नया संबल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी SASCI (Special Assistance to States for Capital Investment) गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है। गाइडलाइंस में इस बार “Pride of Hills” नाम से विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

इस प्रावधान के अंतर्गत उत्तराखंड को 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, राज्य को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स भी प्राप्त होंगी, जिनका उपयोग राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कर सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *