शिक्षाधिकारी की रंगे हाथ गिरफ्तारी, सिस्टम को साफ करने का संदेश
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। डोईवाला में तैनात उप शिक्षा अधिकारी और उनकी महिला सहयोगी का 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाना यह दर्शाता है कि अब भ्रष्टाचार करने वालों के लिए कोई “सेफ ज़ोन” नहीं बचा है। आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील विषय में भी रिश्वत मांगना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि गरीब बच्चों के अधिकारों पर सीधा हमला है।
धामी सरकार का साफ संदेश — “भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं”
धामी सरकार लगातार यह स्पष्ट कर रही है कि: चाहे अधिकारी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो,चाहे मामला किसी भी विभाग का हो, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सीधी कार्रवाई होगी — बिना किसी दबाव या संरक्षण के।
यह कार्रवाई कोई एकल घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से सतर्कता विभाग और अन्य एजेंसियों द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाइयों की कड़ी है।
धामी सरकार की विशेषता सिर्फ नीतियां बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर लागू करना है। ट्रैप ऑपरेशन तेज हुए हैं और शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है
दोषियों को रंगे हाथ पकड़कर जेल भेजा जा रहा है, यही वजह है कि अब सरकारी तंत्र में जवाबदेही बढ़ती नजर आ रही है।
जनता का विश्वास मजबूत
ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता को यह भरोसा मिल रहा है कि0उनकी शिकायतें अनसुनी नहीं होंगी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना “रिश्वत” के मिल सकेगा*
देहरादून की यह घटना एक उदाहरण है कि उत्तराखंड में अब “भ्रष्टाचार की कीमत” चुकानी पड़ रही है।
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सिर्फ दावे नहीं कर रही, बल्कि एक साफ और जवाबदेह प्रशासन देने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है।

