उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों के तबादले
कुंभ मेला ड्यूटी में मिली नई जिम्मेदारियां
आईजी, एसएसपी समेत चार अधिकारियों का स्थानांतरण, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून।
उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाकर नई तैनाती दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला नियुक्त किया गया है। वहीं आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में, श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी बनाया गया है।

आईपीएस विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक (Crime Against Women/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण) से सेनानायक, आईआरबी द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है।
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण करने की सूचना पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।

