पिथौरागढ़ में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का निशुल्क कोचिंग शुरु

सामुदायिक पुस्तकालय की अनूठी पहल

एक सप्ताह बाद शुरु होगा फिजिकल पार्ट

अविकल उत्तराखंड

पिथौरागढ़। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल तथा शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान नॉलेज टी के सहयोग से शुक्रवार से निशुल्क कोचिंग शुरू गया है। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के थ्योरिकल क्लास में आज वि‌द्यार्थियों को सफलता के टिप्स भी दिए गए।
चिमिसिया नौला स्थित भवन में कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल से जिला मुख्यालय में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की कोचिंग का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 42 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
कोचिंग के थ्योरिकल पार्ट के लिए शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान नॉलेज टी जिम्मेदारी उठा रही है।
नॉलेज टी के संस्थापक हेमंत खोलिया ने बताया कि सामुदायिक पुस्तकालय की पहल के साथ जुड़ते हुए उनकी टीम उत्साहित है। उन्होंने कहा एस.एस.एस.सी. जीडी के साथ-साथ उत्तराखंड तथा आर्मी में भर्ती होने के लिए इन विद्यार्थियों के थ्योरिकल पार्ट को मजबूती दी जाएगी।

कोचिंग के शिक्षक कैलाश चन्द्र कलखुडिया ने कहा कि अनुशासन,धैर्य के साथ तैयारी करनी होती है। कहा कि आज के समय में कम्पटीशन बढ़ गया है। इसलिए नियमित तारगैट के साथ अभ्यास करना जरुरी है।
शिक्षक प्रवीण सिंह धामी ने कहा कि इस शैली से पढाया जाएगा कि विद्यार्थी गणित से भागने की जगह प्रेम करने लगेगा। कहा कि हम इस पहले बैच को यू.पी.एस.सी. की सफलता तक पहुचाने का कार्य करेंगे।

सामुदायिक पुस्तकालय के जनक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि थ्योरिकल क्लास सोमवार से विधिवत रूप से शुरु हो गए है। कहा कि फिजिकल पार्ट का प्रशिक्षण एक सप्ताह के बाद शुरु किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि नये विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण अभी एक सप्ताह तक चलेगा।

सीमांत के विद्यार्थियों में इस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कोचिंग लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *