अंकिता भंडारी मर्डर केस की गूंज
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने मंगलवार को देहरादून विधानसभा का घेराव किया ।
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने एलआईसी बिल्डिंग से रैली निकालते हुए विधानसभा की तरह कूच किया।
पुलिस ने रिस्पना पुल के पास बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। बैरकेडिंग पार करने की कोशिश में मंच के आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस के धक्का मुक्की हुई । मंच के सदस्य बैरिकेडिंग के पास ही सड़क पर बैठ गए। और भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए नारे लगाए।
कमला पंत ने कहा कि भाजपा सरकार एक दिन नारी शक्ति वंदन विधानसभा सत्र लाकर महिला हितैषी होने की नौटंकी कर रही है ।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से भी ऊपर हो गए उस हत्या के वीआईपी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं । उनको ना गिरफ्तार किया गया ना उनपर कारवाई हो रही है ।
किसी तरह अंकिता हत्याकांड के वीआईपी अपराधियों को बचाया जा रहा है।
निर्मला बिष्ट ने नारी वंदन के नाम पर एक दिन के विशेष विधानसभा सत्र के औचित्य पर सवाल उठाए।
कहा कि,वप्रदेश में आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं की हत्या हो रही है।
पहाड़ में जंगली जानवरों के हमलों के कारण महिलाएं अपनी जान गंवा रही है और सरकार एक दिन का नारी वंदन सत्र की राजनीतिक नौटंकी कर रही है ।
मंच की उमा भट्ट ने कहा भाजपा का चाल चरित्र महिला विरोधी है। अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी अपराधियों को पालने पोसने वाली भाजपा नारी वंदन के नाम पर केवल राजनीतिक नौटंकी कर रही है ।
मंच की आंदोलनकारी ऊषा भट्ट ने कहा भाजपा महिलाओं का शोषण करने वाली पार्टी है और उनके राज में लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं, अंकिता भंडारी की हत्या में भी भाजपा से जुड़े लोग ही थे, यही भाजपा का चाल और चरित्र है I
मंच ने चेतावनी दी कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी अपराधियों को गिरफ्तार करके सजा नहीं दी जाती तो वो भाजपा के पदाधिकारियों का घेराव करेंगे ।
विधानसभा घेराव में पूर्व कमिश्नर एस एस पांगती, ऊषा भट्ट, पद्मा गुप्ता, विमला कोली, विपिन नेगी, ब्रिगेडियर(रि.) सर्वेश डंगवाल, पी सी थपलियाल, पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी, पंकज क्षेत्री, शकुंतला, मंजू बलोदी, विजया नैथानी, अनिल डोभाल, सूरज नेगी, तुषार, मातेश्वरी रजवार, भुनेश्वरी कठैत कृष्णा सकलानी, तान्या, दीपा, पार्वती नेगी , सुशीला अमोली, सुलोचना आदि कई लोग शामिल हुए ।

