सांस्कृतिक, प्रश्नोत्तरी व प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
अविकल उत्तराखंड
नरेंद्र नगर। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में 28 अप्रैल 2026 को वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक, प्रश्नोत्तरी एवं पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वाणिज्य विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जबकि पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन में प्रतिभागियों ने कंप्यूटरीकृत लेखांकन, बैंकिंग एवं बीमा, सोलर परियोजना, फिनटेक और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विभागीय परिषद में आयुष शर्मा को अध्यक्ष, सुनीता थापा को उपाध्यक्ष, आदित्य रावत को सचिव, आदित्य सिंह को सह-सचिव तथा धनेश मुखर्जी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आंचल, परवीन, स्वाती, कुणाल और सोनाली को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनीता थापा ने प्रथम, सोनिका नेगी ने द्वितीय तथा सोनाली और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आयुष शर्मा प्रथम, आदित्य द्वितीय और सोनू यादव तृतीय रहे। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन में अंशिका गौड़ प्रथम, आयुष शर्मा द्वितीय और सिमरन चावला तृतीय स्थान पर रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन डॉ. आराधना सक्सेना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. नताशा तथा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राजपाल सिंह रावत ने किया। विभागीय परिषद का गठन डॉ. हिमांशु जोशी के निर्देशन में किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. विजय प्रकाश भट्ट, डॉ. सुधा रानी और डॉ. रंजीता जौहरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से छात्रों की प्रस्तुति क्षमता विकसित होती है और महाविद्यालय के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. नूपुर गर्ग, डॉ. ज्योति शैली, डॉ. अंकिता रावत, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, डॉ. सृचना सचदेवा, डॉ. संजय कुमार, शिशुपाल रावत, विशाल त्यागी, रमेश पुंडीर, भूपेंद्र और रमा सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. राजपाल सिंह रावत ने किया।

