राहुल कोटियाल को मिलेगा ‘पंडित भैरवदत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार’

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कर्मभूमि फ़ाउंडेशन उत्तराखंड की ‘सर्च कमेटी’ ने राहुल कोटियाल को ‘पंडित भैरवदत्त धूलिया चतुर्थ पुरस्कार ‘ विजेता चुना ।  राहुल कोटियाल को यह पुरस्कार उनके निर्भीक पत्रकारिता, उत्तराखंड की राजनीति, समाज एवं संस्कृति का विश्लेषण कर एक सशक्त और सरल तरीके से डिजिटल मीडिया ‘बारामासा’ के माध्यम से समाज के सामने रखने और पहाड़ के संघर्ष कठिनाई चुनौतियाँ को उजागर करने के लिए दिया जाता है ।

फाउंडेशन के सचिव हिमांशहु धूलिया ने बताया कि पुरस्कार में एक लाख रूपय की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और शाल दिया जाएगा । पुरस्कार समारोह 19 मई  को दून लाइब्रेरी में साँय 5 बजे आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *