राप्रावि सुरिंग के तन्मय, रीतिका,कनिका को मिली स्कॉलरशिप
तन्मय ने राजीव व जवाहर नवोदय की परीक्षा की उत्तीर्ण
अविकल उत्तराखंड
मुनस्यारी। “आओ अपने गांव से जुड़े” अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरिंग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा राजीव तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तन्मय मर्तौलिया के साथ रितिका, कनिका को वर्ष 2026 का लीला देवी तथा कुंदन सिंह स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के साथ बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए संवाद स्थापित किया गया।
सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने अपनी माता लीला देवी मर्तोलिया तथा पिता कुंदन सिंह की स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरिंग में तीन टाॅपर्स विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की परम्परा 2024 से शुरु की थी। तीसरी बार आज ग्राम प्रधान भगवती मर्तोलिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों में कम्पटीशन की भावना पैदा होती है। वर्ष 2026 का में पहला स्कॉलरशिप कक्षा 5 के तन्मय मर्तोलिया को दिया गया। तन्मय ने अपनी कक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस बार तन्मय का जवाहर नवोदय तथा राजीव नवोदय दोनों विद्यालय में कक्षा 6 के लिए चयन हुआ है।

कक्षा 3 की रितिका मर्तोलिया ने अपनी कक्षा में 89 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान पर स्कॉलरशिप प्राप्त किया।
कक्षा 5 की कनिका ने 83 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर स्कॉलरशिप प्राप्त किया।
ग्राम प्रधान भगवती, प्रधानाध्यापिका भागीरथी, शिक्षिका मंजू धर्मशक्तू ने स्कॉलरशिप की धनराशि वितरित की। विद्यालय की ओर से तन्मय को विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाध्यापिका भागीरथी, शिक्षिका मंजू ने नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य बच्चों के भीतर प्रतियोगिता की भावना पैदा करना है।
इस अवसर पर महिला मंगल दल की अध्यक्ष रजनी देवी मर्तोलिया, जानकी देवी, दयावती मर्तोलिया, रुकमणी देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, हीना देवी, सीता देवी आदि उपस्थित रहे।

