देखें आदेश
अविकल उत्तराखंड
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आईएएस सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का अध्यक्ष (संयुक्त सचिव स्तर) नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार कुर्वे सचिन शरदचंद्रा को पे मैट्रिक्स के लेवल-14 के तहत वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। वे इस पद पर सुनील पालीवाल का स्थान लेंगे। (chennai Port Authority)

2003 के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे देहरादून, हरिद्वार के डीएम भी रहे। कुर्वे ने प्रतिनियुक्ति में महाराष्ट्र सरकार के अहम पदों पर कार्य किया।
यह आदेश 8 मई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी किया गया।
उनकी नियुक्ति Ministry of Ports, Shipping and Waterways के अधीन की गई है।
केन्द्र सरकार ने प्रशासनिक जिम्मेदारी में किया बदलाव
सुनील पालीवाल के स्थान पर नए अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार
केंद्र सरकार के Ministry of Ports, Shipping and Waterways में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से उक्त पद का प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक अथवा नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी।
https://share.google/4qhiwqkA5PXNp2NG0
सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह जिम्मेदारी Sunil Paliwal के स्थान पर दी गई है। आदेश 8 मई 2026 को जारी किया गया। आदेश पर निदेशक Annies Kanmani Joy के हस्ताक्षर हैं।
केंद्र सरकार के इस फैसले को मंत्रालय में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

