देखी 12 वीं फेल पिक्चरबोले हम भी बनेंगे आईपीएस

विद्यार्थियों ने लिया लेखन कार्यशाला में भाग

सामुदायिक पुस्तकालय ने किया आयोजन

अविकल उत्तराखंड

मुनस्यारी। सामुदायिक पुस्तकालय के शैक्षिक नवाचार के क्रम रविवार को 12वीं फेल मूवि दिखाई गई। फिल्म पर आधारित लेखन कार्यशाला में बच्चों ने अपने मन से फिल्म की पटकथा को शब्द दिए।

फिल्म पर निबंध लेखन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। फिल्म देखने के बाद विद्यार्थी आपस में बोले हम भी बनेंगे आई.पी.एस अफसर।

सामुदायिक पुस्तकालय में सबसे पहले हिमालय शेफर्ड द्वारा निर्मित लास्पा गांव पर बने डॉक्युमेंट्री भी दिखाई गई।
शेफर्ड से चंदन ने लास्पा डॉक्यूमेंट्री पर अपनी बात रखते हुए बताया कि हिमालय के जीवन की जीवटता की यह सच्ची कहानी है।

सामुदायिक पुस्तकालय से दिशा ने बताया कि 12th फेल फिल्म से मेहनत, ईमानदारी की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि फिल्म रिश्तों की पहचान पर भी फोकस है।

राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, शिशु मंदिर,विवेकानंद विद्या मंदिर, मुनस्यारी पब्लिक स्कूल के 116 बच्चों ने फिल्म देखी।

फिल्म के बाद 12th फेल फिल्म पर निबंध लिखा गया।
अगले माह होने वाले फिल्म प्रदर्शन के दिन 12th फेल फिल्म पर आधारित व्याख्यान प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें इन विद्यार्थियों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा।

लेखन तथा व्याख्यान दोनों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। धैर्य के साथ बच्चों ने इस मूवि को देखा। पहली बार एक साथ बैठकर मूवि देखने से बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।


सामुदायिक पुस्तकालय अवधारणा के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय शैक्षिक नवाचार का केंद्र है। यह पुस्तकालय अन्य पुस्तकालयों से अलग है। इसकी वर्षभर गतिविधियां रहती है।
इस पुस्तकालय को जीवंत स्वरुप देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *