विधायक का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के दोपहिया में सवारी व धामी कैबिनेट के फैसले के बाद भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी पेट्रोल बचाओ अभियान का श्रीगणेश कर दिया।
https://www.facebook.com/share/v/17XE7551hv/?mibextid=wwXIfr
गुरुवार को गैरोला ने सिटी बस में सफर किया। और उनका वीडियो भी वॉयरल हो गया।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने सिटी बस से पहुंचे ।
सिटी बस में सफर कर पेट्रोल बचत का संदेश देने पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
https://www.facebook.com/share/v/1Hh1gDE5dB/?mibextid=wwXIfr
विधायक गैरोला ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की बचत बेहद जरूरी है । और लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को भी भविष्य की जरूरत बताया।


