स्नातक स्तर पर प्रवेश हेतु एकदिवसीय निःशुल्क काउंसलिंग शिविर का आयोजन

​अविकल उत्तराखंड

खाड़ी (टिहरी गढ़वाल)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में मंगलवार को स्नातक (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) स्तर पर प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क काउंसलिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न नजदीकी इंटर कॉलेजों से आए कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
​महाविद्यालय की बी.ए. प्रथम सेमेस्टर प्रवेश समिति के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं का गहन मार्गदर्शन किया गया।

काउंसलिंग सत्र में:

मीना (हिन्दी विभाग)ने छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत महाविद्यालय में प्रवेश लेने एवं विषय चुनाव करने संबंधी जानकारी प्रदान की
​डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी (शिक्षा शास्त्र विभाग) द्वारा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में चलने वाले विभिन्न सि्कल एनहैंसमेंट कोर्स इन्फोसिस स्प्रिंग बोर्ड, वाधवानी स्वयं पोर्टल आदि के माध्यम से चलाए जाने वाले ऑनलाइन कोर्सेज से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

डॉ. मीनाक्षी(अंग्रेजी विभाग)
ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से स्नातक स्तर पर उपलब्ध विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत विषय चयन की प्रक्रिया और भविष्य में उनके रोजगार व करियर संबंधी संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं भारत भ्रमण मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना तथा महाविद्यालय की अन्य सुविधाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को सही समय पर सही करियर गाइडेंस मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अपनी उच्च शिक्षा को एक नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *