डोईवाला विस में 15 लाख से बनेंगी आंतरिक सड़कें

भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-100 नत्थूवाला स्थित गणेश विहार में एमडीडीए के माध्यम से 15 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।

इस दौरान पार्षद स्वाति डोभाल, अजीत रावत सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने की बात भी कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *