ज्वालापुर में मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य सील

निर्माणकर्ता को चेतावनी

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला मेहतान में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को सील कर दिया। लगातार निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर यह कदम उठाया गया।

जानकारी के अनुसार, अमन मित्तल पुत्र विपिन मित्तल द्वारा लगभग 35×60 क्षेत्रफल में स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण कराया जा रहा था। मामले में प्राधिकरण ने अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वाद दर्ज किया।

प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल को सील किया और निर्माणकर्ता को बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *