लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।

उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने तथा नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *