मुजफ्फरनगर गोली काण्ड की मुख्य गवाह विमला कोठियाल का निधन

श्रीनगर। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व मुजफ्फरनगर गोली काण्ड की मुख्य गवाह रही श्रीमती विमला कोटियाल (65) का ह्रदयाघात के कारण निधन हो गया।

अन्तिम संस्कार हेतु 31-मई दिन रविवार को श्रीनगर गढ़वाल के घाट पर किया जायेगा। उनके निधन पर आंदोलनकारी मंच,विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।

राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि कुछ समय पहले ही विमला कोठियाल मुजफ्फरनगर कांड की गवाही देकर आयी थी।
प्रदीप कुकरेती ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर हमेशा सक्रिय व चिंतित रहती थीं।

राज्य आंदोलनकारी कुकरेती ने बताया कि रुद्रप्रयाग व चमोली क्षेत्र की कई राज्य आंदोलनकारियों ने काफी पीड़ा के साथ संघर्ष किया लेकिन वह आज भी हाशिये पर रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *