मौसम की मार- सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक

केदारनाथ पैदल रूट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़,जाम लगा

लगातार बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, मौसम सुधरने पर फिर शुरू होगी यात्रा

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि केदारनाथ पैदल रूट पर श्रद्धालुओं के भारी संख्या होने से आवाजाही पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जाम की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धालु घण्टों जाम में फंसे हैं। पैदल रूट पर जाम होने सम्बन्धी वीडियो भी वॉयरल हो रहे हैं।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर प्रस्थान करने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *