सवाल- राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया –  हरीश रावत

मौसम के अलावा कुछ और कारक तो नहीं  जबकि अन्य हेलीकॉप्टर उड़ रहे थेहरीश रावत

डीजीसीए, यूकाङा व हेली कम्पनी से मांगा जवाब

अविकल उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा/देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर के नहीं उड़ने पर डीजीसीए, यूकाङा व हेली कम्पनी से जवाब मांगा है।
चार जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अल्मोड़ा व पौड़ी में जनसभा को सम्बोधित करना था। लेकिन मौसम की खराबी के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से अल्मोड़ा नहीं उतर सका।
इस समस्या के कारण राहुल गांधी ने ऑडियो व वीडियो कॉल के जरिये जनसभा को सम्बोधित किया। राहुल ने जनता से माफी भी मांगी। और कहा कि मौसम की खराबी के कारण वे अल्मोड़ा व पौड़ी नहीं पहुंच पाए। उधर, राहुल गांधी के दिल्ली जाने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने सवाल उठाते हुए कहा कि उसी रूट पर सिंगल इंजन के हेलीकॉप्टर उसी वायु मार्ग पर उड़ रहे थे। लेकिन राहुल गांधी का डबल इंजन का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया?

पढ़ें, पूर्व सीएम हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट

  जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे, तो राहुल जी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जवाब दे कौन—#DGCA, #UCADA या हेली कंपनी?
आज राहुल गांधी जी को अल्मोड़ा पधारना था। पूरा अल्मोड़ा ही नहीं, सारा कुमाऊँ मंडल हजारों-हजार की संख्या में एक विशाल जमवाड़े के रूप में श्री राहुल गांधी जी को सुनने के लिए उनका इंतजार कर रहा था। उन्हें पौड़ी भी पहुंचना था, वहां सुबह से हमारे पूर्व सैनिकगण एकत्रित हुए थे, कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे। कल देहरादून में कार्यकर्ताओं की बैठक थी, उसके लिए भी बहुत उत्साहपूर्ण तैयारियां थीं।
लेकिन अचानक सूचना आई कि श्री राहुल गांधी जी का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण लैंड नहीं हो पाएगा। श्री राहुल जी को पंतनगर वापस जाना पड़ा और फिर वहां से उन्होंने अल्मोड़ा में एकत्रित सभी कांग्रेसजनों, भाई-बहनों को टेलीफोन के माध्यम से संबोधित किया। लेकिन इसके बाद बहुत सारे सवाल उठ गए हैं। यह सवाल इसलिए ज्यादा उठे हैं क्योंकि सरकार द्वारा संचालित सर्विसेज वाले हेलीकॉप्टर, जिनकी एजेंसी यूकाडा और डीजीसीए द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है, वे यथावत चले हैं। अल्मोड़ा से हल्द्वानी हेलीकॉप्टर पहुंचे हैं और हवाई रास्ता वही है, जिस रास्ते से श्री राहुल गांधी जी के हेलीकॉप्टर को पंतनगर से अल्मोड़ा आना था।


जिस वायु मार्ग से सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर आए हैं, तो हमारा डबल इंजन हेलीकॉप्टर कैसे नहीं आ सका? कहीं न कहीं या तो हेली कंपनी, या डीजीसीए, या यूकाडा में से किसी को जवाब देना चाहिए। देश के प्रतिपक्ष के नेता अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाए? उनका हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर उसी वायु मार्ग से उड़ान भर पाए हैं और संचालित हुए हैं। यह बड़ा सवाल है। पायलट और हेली सर्विसेज इन्हीं संस्थाओं के द्वारा संचालित होती हैं। यह गंभीर प्रश्न आम लोगों के दिमाग में उठ रहा है।


मैं उसी को अभिव्यक्ति दे रहा हूं क्योंकि हजारों-हजार पुरुष और महिलाएं जिस व्यक्ति को सुनने और देखने के लिए यहां उपस्थित हुए थे, उनके मन में यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से उठ रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि मौसम के अलावा कुछ और कारक हों? संभावनाएं हो सकती हैं। हम सामान्य तौर पर राहुल जी की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। हम कभी भी नहीं चाहते हैं कि यदि मौसम खराब हो तो राहुल जी का हेलीकॉप्टर उड़े। मगर जब दूसरे हेलीकॉप्टर इस वायु मार्ग पर उड़ रहे हैं, तो फिर डबल इंजन वाला श्री राहुल गांधी जी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? इसका जवाब डीजीसीए, यूकाडा या हेली कंपनी को देना चाहिए।  – हरीश रावत जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड
#RahulGandhi #Almora #Uttarakhand #Congress #Kumaon

Pls clik- राहुल गांधी से जुड़ी खबरें

सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को करेंगे खत्म-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

मुझे आपसे बहुत बातें करनी थी,जल्द मुलाकात होगी- राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *