मसूरी रोड पर खाई में कार गिरने से चार की मौत

SDRF, पुलिस और फायर सर्विस का संयुक्त रेस्क्यू अभियान

शवों को खाई से निकाला गया

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), फायर सर्विस तथा अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

SDRF की सहस्त्रधारा पोस्ट से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। बचाव दलों ने समन्वित प्रयासों से खाई में उतरकर राहत कार्य संचालित किया।
पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस, SDRF और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने अग्रिम विधिक

कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा
मानित (19 वर्ष), निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
सविता (48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
संगीता (46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *