जन अदालत- कुमाऊं की दो नगर पंचायत में निर्दलीयों का डंका

पाटी व गढ़ी नेगी नगर पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की हार

नरेन्द्रनगर के सात वार्डों में भाजपा व कांग्रेस के बीच नजदीकी मुकाबला

देखें, नरेंद्र नगर नगर पालिका व पाटी-गढ़ी नेगी नगर पंचायत का चुनाव परिणाम

नरेन्द्रनगर में भाजपा पर विश्वास जताया-सुबोध

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।  कुमाऊं की दो नगर पंचायत पाटी व गढ़ी नेगी पर सत्तारूढ़ भाजपा को झटका लगा है। इन दोनों सीटों पर निर्दलीयों की पौ बारह रही। क्षेत्रीय दल उक्रांद को कहीं भी सफलता नहीं मिली। जबकि कांग्रेस के हाथ कुछ वार्ड अवश्य लगे।

जबकि नरेन्द्रनगर नगर पालिका परिषद में भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पार्टी ने सात में से चार वार्ड जीत लिए।
नरेंद्र नगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेन्द्र विक्रम सिंह पँवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां मुकाबला काफी नजदीकी रहा।

यहां के सातों वार्ड में से भाजपा ने चार सीट जीती।  भाजपा की ममता, सचिन सिंह भंडारी,पुष्पा राणा व साकेत बिजल्वाण ने जीत हासिल की।
कांग्रेस ने तीन वार्ड जीते। कांग्रेस उम्मीदवार आशा पंवार,रवि व रेखा देवी ने विजय हासिल की।

देखें चुनाव परिणामक्लिक पीडीएफ

पाटी नगर पंचायत का चुनाव परिणाम

चम्पावत में पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद और निर्दलीय नारायण लाल (678) ने भाजपा के नवीन राम (514) मतों से हराया।
पाटी नगर पंचायत के चारों वार्ड में निर्दलीय शांति देवी,बबलू सिंह, नवल पंचौली व संगीता ने जीत हासिल की।

गढ़ी नेगी नगर पंचायत का चुनाव परिणाम

ऊधमसिंह नगर की गढ़ी नेगी नगर पंचायत में भी निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा (2047) ने भाजपा के सचिन बाठला (1953)को हराया। यह हार भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
गढ़ी नेगी नगर पंचायत के सातों वार्ड में निर्दलीय चुनाव जीते। यहां के सातों वार्ड में रजनी, लवकुश, दलीप सिंह, अर्पण चावला, सुगंध,कुलविंदर कौर व नरेश कुमार ने चुनाव जीता।

इधऱ, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि
नरेंद्रनगर की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है।
नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव में अध्यक्ष पद के साथ-साथ भाजपा के पक्ष में एक मजबूत बोर्ड के गठन पर समस्त सम्मानित मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नरेंद्रनगर के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।

बहरहाल, तीनों स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम ने भाजपा को क्लीन स्वीप का मौका नहीं दिया। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए विशेष सुकून की बात कही जा रही है।

नारायण बोले- “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”

नगर पंचायत पाटी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है और आगे भी बना रहेगा।

जीत के बाद समर्थकों के बीच उत्साह से लबरेज नारायण लाल ने “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि वह पहले भी धामी जी के सेवक थे और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

नारायण लाल ने कहा कि किसी कारणवश उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी समर्थन देकर विजय दिलाई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पाटी नगर पंचायत की जनता को देते हुए कहा कि अब उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास और जनसमस्याओं का समाधान करना होगा।

Pls clik

निःशुल्क लोक वाद्य कार्यशाला में बिखरे लोक संस्कृति के रंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *