सीमांत पिथौरागढ़ में आज होगी   क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला

“लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल: विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित होगी एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला

  • पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों (महिला-किसान सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा) विषय पर पत्रकारों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच होगा संवाद

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ “12 साल: विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित होगा। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस कार्यशाला में पिथौरागढ़ के स्थानीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला के दौरान पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के धरातलीय प्रभाव और मीडिया की भूमिका पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

पीआईबी देहरादून के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सरकार के सूचना तंत्र और स्थानीय मीडिया जगत के बीच एक बेहतर और जीवंत संवाद स्थापित करना है ताकि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम छोर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पीआईबी देहरादून ने बीते 17 जून को ऋषिकेश में भी एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन “लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल: विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। श्री सुंद्रियाल ने कहा कि इस वार्तालाप कार्यशाला में केंद्र सरकार द्वारा महिला, किसान सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा पर चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अनुभवी पत्रकार प्रतिभाग करेंगे, जो विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे। श्री पीआईबी देहरादून के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाएं समय समय पर आयोजित की जाती रहेंगी , जिससे कि पत्रकारों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उससे होने वाले लाभ के विषय में सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *