पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र का निधन

24 जून को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव जगदीश चंद्र का मंगलवार की दोपहर मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

जगदीश चंद्र अपने सरल स्वभाव, प्रशासनिक दक्षता और संसदीय कार्यप्रणाली की गहरी समझ के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 24 जून को प्रातः 10 बजे उनके निवास नंद निवास, शांतिविहार फेज-1, अजबपुर, महिंद्रा शोरूम के पीछे, देहरादून से प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया जाएगा।

शोक संतप्त परिवार और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *