21 प्रतिशत पाॅस्को तथा 31 प्रतिशत गंभीर अपराध के मुकदमो में हुई सजा

आरटीआई से मिली जानकारी

पाॅस्को के 27 मुकदमे तथा आई.पी.सी. के गंभीर अपराधों के 40 मुकदमो में हुई सजा

पाॅस्को के 99 तथा गंभीर अपराधों के 91 में रिहाई

सूचना अधिकार के तहत हुआ खुलासा

अविकल उत्तराखंड

काशीपुर। वर्ष 2025 में उधमसिंह नगर के न्यायालयों ने कुल 9165 अपराधिक मुकदमोे का फैसला किया हैै तथा भारतीय दंड संहिता के गंभीर अपराधों (सत्र न्यायालय) वाले मुकदमोे में 31 प्रतिशत 40 मुकदमो में सजाएं हुई हैै जबकि 91 मुकदमोें में रिहाई हुई हैै। बालक/बालिकाओं के यौन उत्पीड़न के विशेष कानून पाॅस्को के 21 प्रतिशत 27 मुकदमो में सजा हुई तथा 99 मुकदमो में रिहाई हुई।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने अभियोजन निदेशालय से वर्ष 2025 में मुकदमो में सजा व रिहाई सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी थी। जिसके उत्तर में संयुक्त निदेशक अभियोजन उधमसिंह नगर कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी ने अपने पत्रांक 65 से सम्बन्धित विवरण की फोटोे प्रतियां उपलब्ध करायी गयी है।

अधिवक्ता नदीम कोे उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2025 में भारतीय दंड संहिता के सत्र न्यायालय में विचारण योग्य गंभीर मुकदमोे (हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार आदि) के 150 मुकदमें निर्णीत हुये जिसमें 40 मुकदमो में सजा हुई है जबकि 91 मुकदमों में रिहाई हुई हैै। अर्थात अभियोजन व पुलिस अपराध के साबित करनेे में सफल नहीं हुए हैैं।
इस अवधि में 19 ऐसे मुकदमें क्वैश/दाखिल दफ्तर भी हुए हैै। सजा का प्रतिशत 31 प्रतिशत है।

अन्य अधिनियमोें के अन्तर्गत सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय गंभीर मुकदमोें में सजा का प्रतिशत 75 है। 2025 में ऐसे 542 मुकदमे निर्णीत हुए है जिसमें 351 मुकदमोे में सजा हुई हैै तथा 114 मुकदमोे में अपराध साबित नहीं हुये है व रिहाई हुई है। ऐसे 45 मामले दाखिल दफ्तर/क्वैैश हुये हैै।
नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2025 में अधीनस्थ न्यायालयोें (मजिस्ट्रेटोें आदि के न्यायालयोें) में भारतीय दंड संहिता केे अपराधों केे 341 मामलों में सजा हुई है जबकि 126 मामलोें में रिहाई हुई है।

इस अवधि में 537 मुकदमो में राजीनामा हुआ है तथा 304 मामले दाखिल दफ्तर/क्वैैश हुये हैै। सजा का प्रतिशत 73 प्रतिशत है।
अन्य अधिनियम के अन्तर्गत अधीनस्थ न्यायालयोें द्वारा विचारणीय मुकदमोे में 2064 मामलों में सजा हुई है जबकि 83 मामलोें में रिहाई हुई हैैं। 1168 मामले दाखिल दफ्तर/क्वैैश हुये हैै। सजा का प्रतिशत 96 प्रतिशत है। सजा वाले मामलों में मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य अधिनियम के चालान व जुर्माने के मामले भी शामिल होते हैं।

नदीम कोे उपलब्ध विवरण केे अनुसार 2025 के प्र्रारंभ में जिला उधमसिंह नगर के सत्र न्यायालयों में 3465 मुकदमें लम्बित थे जोे वर्ष के अन्त में बढ़कर 3794 हो गये जबकि इस अवधि में 1021 नये मामले दायर हुए हैं।
2025 केे प्रारंभ में जिले के अधीनस्थ न्यायालयों में अपराधों के कुल 30716 मुकदमें लम्बित थे जो वर्ष के अंत में घट़कर 27246 रह गये जबकि इस अवधि में 1311 नये मुकदमे दायर हुये हैं।

विशेष न्यायालय पाॅस्का ने 141 मुकदमे निर्णीत किये जिसमें केवल 21 प्रतिशत 27 मुकदमों में सजा हुई तथा 99 मुकदमो में रिहाई हुई, 15 मुकदमे क्वैश/दाखिल दफ्तर हुये। वर्ष के प्रारंभ में 645 मुकदमे लंबित थे। 188 नये मुकदमे दायर हुए। 692 मुकदमे लम्बित रहे।
विशेष एससी/एसटी न्यायालय में वर्ष 2025 में निर्णीत 14 मुकदमों में 50 प्रतिशत 2 में सजा तथा 2 में रिहाई हुई 10 मुकदमे दाखिल दफ्तर/क्वैश हुये। वर्ष के प्रारंभ में 90 केस लम्बित थे, 11 नये दायर हुये तथा वर्ष के अंत में घटकर 87 केस लम्बित रह गये।

विशेष न्यायालय गैगेस्टर में वर्ष 2025 में निर्णीत 5 मुकदमो में से 25 प्रतिशत 1 में सजा तथा 3 में रिहाई हुई तथा 1 केस दाखिल दफ्तर/क्वैश हुआ। वर्ष के प्रारंभ में 180 केस लम्बित थे, 4 नये दायर हुये। वर्ष के अंत में घटकर 179 केस लंबित रह गये।
विशेष न्यायालय एफटीएससी के निर्णीत 40 मुकदमो में से 13 प्रतिशत दो में सजा तथा 13 में रिहाई हुई तथा 4 केस दाखिल दफ्तर हुए। वर्ष के प्रारंभ में 114 केस लंबित थे, 42 नये केस दायर हुये। अंत में बढ़कर 116 हो गये।

विशेष न्यायालय एन0डी0पी0एस0 (नशीले पदार्थ सम्बन्धी अपराध) के 117 केस निर्णीत हुये जिसमें 84 प्रतिशत 73 मामलों में सजा हुई तथा 14 मामलों में रिहाई, 30 मामले दाखिल दफ्तर हुये। वर्ष के प्रारंभ में 1117 केस लंबित थे 213 नये केस दायर हुये। अंत में बढ़कर 1213 हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *