अविकल उत्तराखंड
नरेन्द्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में वर्ष 2026- 27 के लिए प्रवेश पंजीकरण की तिथि 12 जुलाई 2026 तक बढ़ाई गई है।
कॉलेज के वरिष्ठ सहायक एवं प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे आकाश सजवान ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के हवाले से यह जानकारी दी है।
महाविद्यालय प्रशासन की और से जारी सूचना में उन्होंने बताया कि कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रम बीए, बी-एससी, बी ए पर्यटन,बी कॉम,पत्रकारिता,बीसीए,बीबीए बीएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र http://ukadmission.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस दौरान पंजीकृत छात्र प्रवेश आवेदन पत्र संलग्नकों के साथ कॉलेज में जमा भी कर सकते हैं। इस कार्य के लिए कॉलेज के कनिष्ठ सहायक जगविंदर पवार को विशेष तौर पर लगाया गया है। पंवार सभी कार्य दिवसों पर 11 बजे से 4 बजे अपराह्न तक यह कार्य देखेंगे।
यह जानकारी कॉलेज प्रशासन के हवाले से मीडिया सेल के सदस्य डॉक्टर विक्रम सिंह बर्त्वालने दी।



