देहरादून में बहुउद्देशीय क्रीड़ा केंद्र बना , मिनी स्टेडियम भी बनेगा-त्रिवेंद्र

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को प्रेमनगर में 63.39 लाख की लागत से निर्मित बहुद्देशीय क्रीडा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेमनगर में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की भी घोषणा की।

Uttarakhand sport
Uttarakhand sport

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले पौने चार साल में हर क्षेत्र में राज्य के विकास पर ध्यान दिया गया है। राज्य में खेलों का वातावरण तैयार करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि   मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में लगभग पौने तीन करोड़ की सड़के बनाई गई हैं। ओवरहेड टेंक और नलकूप की व्यवस्था से स्थानीय लोगों की पानी की समस्या का समाधान हुआ है।

Uttarakhand sport

इस अवसर पर मेयर  सुनील उनियाल गामा, सीईओ कैंट बोर्ड सुश्री तनु जैन, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश प्रभारी विनय गोयल, मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र थपलियाल आदि उपस्थित थे। Uttarakhand sport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *