सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा कर उत्तराखंड के तीर्थयात्री लौटे

गुजरात के आतिथ्य और सांस्कृतिक पहल से अभिभूत हुए यात्री

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखंड से शामिल तीर्थयात्रियों का दल शुक्रवार शाम चार बजे गुजरात के वेरावल रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया। यात्रा के समापन पर तीर्थयात्रियों ने गुजरात सरकार और संस्कृति विभाग की ओर से मिली उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और आत्मीय आतिथ्य की सराहना की।

यात्रा के अंतिम दिन तीर्थयात्रियों ने सोमनाथ स्थित हाट बाजार का भ्रमण किया और खरीदारी का आनंद लिया। इसके बाद सभी यात्री उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं को निकट से जानने का अवसर मिला।

तीर्थयात्रियों ने कहा कि गुजरात सरकार की यह पहल देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों के बीच आपसी संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह की यात्राओं से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है।
यात्रियों ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए गुजरात सरकार, संस्कृति विभाग गुजरात, उत्तराखंड सरकार तथा संस्कृति विभाग उत्तराखंड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *