देहरादून। गढ़वाल विवि में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो सुरेखा डंगवाल दून विवि की कुलपति होंगी। राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगते हुए आदेश जारी किए। डॉ सुरेखा डंगवाल की गिनती बेहतरीन वक्ताओं में होती रही है। राज्य गठन से पूर्व प्रो सुरेखा डंगवाल हिल्ट्रान की अध्यक्ष भी रही। एक समय भाजपा की सक्रिय महिला नेत्रियों में सुरेखा डंगवाल शुमार रही।


