यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

आईएएस-आईपीएस सहित विभिन्न सेवाओं के लिए 958 अभ्यर्थियों का चयन

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
जारी परिणाम में अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय रैंक (AIR-1) हासिल कर परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।

उत्तराखण्ड के होनहारों ने मारी बाजी

उत्तराखण्ड के होनहार युवाओं ने आईएएस परीक्षा में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अनुज पंत 69,आशुतोष नौटियाल397,प्रद्युम्न बिजल्वाण 501,ऋषभ नौटियाल552,कमल।पंत593, स्वप्निल सेमवाल 600, सौम्या गर्ब्याल 822, आयुष सेमवाल, मीनल नेगी,फातिमा व आस्था चौहान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

सौम्या गर्ब्याल

रावतभाटा के रहने वाले हैं अनुज, डाॅक्टरी की पढ़ाई

एक इंटरव्यू में अनुज अग्निहोत्री ( Anuj Agnihotri ) बताते हैं कि वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उनकी स्कूल की शिक्षा रावतभाटा से ही हुई है। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह जोधपुर आ गए और वहां एम्स जोधपुर से उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की थी। 2023 में AIIMS जोधपुर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुज ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया था। वह अभी दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस (DANICS) में काम कर रहे हैं, जो एक ग्रुप B (गजटेड) सिविल सर्विस है।

यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 958 अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

फातिमा


यह परीक्षा तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)—के आधार पर आयोजित की जाती है। इस वर्ष लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया, लेकिन अंतिम रूप से 958 उम्मीदवार ही चयनित हो सके।
परिणाम घोषित होने के बाद देशभर में सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। आयोग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सेवा आवंटन के बाद विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रिजल्ट देखें

https://share.google/7M8AzWgrUOi79dx8x

टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची

अनुज अग्निहोत्री – AIR 1
राजेश्वरी सुवे एम – AIR 2
आकांश धुल्ल – AIR 3
राघव झुंझुनवाला – AIR 4
ईशान भटनागर – AIR 5
जिनिया ऑरोरा – AIR 6
ए.आर. राजाह मोहिद्दीन – AIR 7
पक्षल सेक्रेटरी – AIR 8
आस्था जैन – AIR 9
उज्ज्वल प्रियंक – AIR 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *