पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

PM मोदी ने दी बधाई, बोले- हमारे खिलाड़ियों ने हमें गौरवान्वित किया

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है, जिससे भारत के पदकों की संख्या दो हो गई है। इस जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल राउंड में 13 शॉट के बाद 16-10 के स्कोर के साथ कोरिया गणराज्य पर जीत हासिल की।

फाइनल राउंड में उनके शानदार प्रदर्शन ने एक असाधारण अभियान को समाप्त किया और उनके नाम तथा भारत की पदक तालिका में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में यह मनु का दूसरा कांस्य पदक भी है।

सरबजोत सिंह वर्ष 2019 से खेलो इंडिया खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने 4 खेलो इंडिया गेम्स में भाग लिया है। साथ ही वह लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना खिलाड़ी भी हैं। मनु भाकर भी खेलो इंडिया गेम्स की पूर्व प्रतियोगी रही हैं और लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना की खिलाड़ी हैं।

क्वालिफिकेशन राउंड:
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने सटीकता और कौशल का परिचय देते हुए 580 का संयुक्त स्कोर हासिल किया। इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष दावेदारों में शामिल कर दिया, जिससे उन्हें कांस्य पदक के शूट-ऑफ में जगह मिली।

प्रमुख सरकारी सहायता:

सरबजोत सिंह
पेरिस ओलंपिक चक्र के दौरान सरबजोत सिंह के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों में निम्नलिखित शामिल हैं:

प्रशिक्षण और प्रतियोगिता सहायता: 17 जनवरी से 18 फरवरी, 2023 तक, उन्हें प्रशिक्षक के साथ प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए सहायता प्रदान की गई।

निजी प्रशिक्षक सहायता: 10 जुलाई से 1 अगस्त, 2024 तक चेटौरॉक्स में वोल्मेरेंज ओटीसी और पेरिस ओजी 2024 में भाग लेने के लिए उनके निजी प्रशिक्षक, श्री अभिषेक राणा के खर्चों के लिए वित्तीय सहायता आवंटित की गई।

प्राप्त वित्तीय सहायता:

टीओपीएस के अंतर्गत: 20,24,928 रुपये
प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) के अंतर्गत: 1,26,20,970 रुपये
प्रमुख उपलब्धियां:

एशियाई खेल (2022): टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक और मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक।
एशियाई चैम्पियनशिप, कोरिया (2023): 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक, भारत के लिए ओलंपिक 2024 का कोटा स्थान सुरक्षित किया।
विश्व कप, भोपाल (2023): व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
विश्व कप, बाकू (2023): मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
जूनियर विश्व कप, सुहल (2022): टीम स्पर्धा में स्वर्ण तथा व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में दो रजत पदक।
जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, लीमा (2021): टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक।
मनु भाकर
पेरिस ओलंपिक चक्र के दौरान मनु भाकर के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों में निम्नलिखित शामिल हैं:

एम्मुनिशन और हथियार की सर्विसिंग: एम्मुनिशन और हथियार की सर्विसिंग, पेलेट और एम्मुनिशन का परीक्षण और बैरल के चयन में सहायता प्रदान की गई।
प्रशिक्षण सहायता: ओलंपिक की तैयारी के लिए लक्ज़मबर्ग में निजी प्रशिक्षक श्री जसपाल राणा के साथ प्रशिक्षण के लिए सहायता प्रदान की गई।
प्राप्त वित्तीय सहायता:

टीओपीएस के अंतर्गत: 28,78,634 रुपये
एसीटीसी के अंतर्गत: 1,35,36,155 रुपये
प्रमुख उपलब्धियां:

एशियाई खेल (2022): 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
विश्व चैम्पियनशिप, बाकू (2023): 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप, चांगवोन (2023): पेरिस गेम्स 2024 के लिए कोटा स्थान।
विश्व कप, भोपाल (2023): 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक।
विश्व चैम्पियनशिप, काहिरा (2022): 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक।
विश्व विश्वविद्यालय खेल, चेंगदू (2021): 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा और महिला टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक।
पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के निशानेबाजों की इस उपलब्धि से देश का नाम रौशन हुआ है और आगामी स्पर्धाओं में देशवासियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं और देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व दिलाने की पूरी क्षमता रखते हैं।

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा, ‘हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे! बधाई हो मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए. इन दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है.’ भारत अविश्वसनीय रूप से खुश है.

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *