एनएसएस शिविर में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली

संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने सतत विकास और रक्तदान के महत्व की दी जानकारी

अविकल उत्तराखण्ड


देहरादून। डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज द्वारा बाल भवन में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना रहा।


शिविर के अंतर्गत प्रातःकाल डॉ. ज्योति सेंगर और डॉ. रेनुका रावत के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने एकल उपयोग प्लास्टिक के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।


इसके बाद पर्यावरण विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान के पारिस्थितिकी वैज्ञानिक अभिषेक सिंह, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की प्रतिनिधि इंद्रजीत कौर, उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद (बाल भवन) की महासचिव पुष्पा मानस तथा गंगोत्री कौशल विकास एवं उत्थान समिति के संस्थापक रमेश खत्री उपस्थित रहे।

इसके अलावा मास्टर ऑफ सोशल वर्क (इग्नू) तथा डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। अतिथियों का स्वागत प्रो. सुंदर सिंह ने पुष्प भेंट कर किया।


वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, सतत विकास की आवश्यकता और इसके व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।


कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य अनिल वर्मा ने रक्तदान, थैलेसीमिया और एनीमिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम से स्वयंसेवकों में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना को बढ़ावा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *