अर्थ एवं संख्याधिकारी राजपत्रित सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

बडोनी बने निर्विरोध अध्यक्ष

सिर्फ 1 वोट से महामंत्री का चुनाव अशोक ने जीता

नई कार्यकारिणी का गठन

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। अर्थ एवं संख्या विभाग, उत्तराखण्ड के अधीन अर्थ एवं संख्याधिकारी राजपत्रित सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
अध्यक्ष पद पर दिनेश चन्द्र बडोनी, उपाध्यक्ष पद पर राम सलोने, कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका श्रीवास्तव तथा संयुक्त सचिव/मंत्री पद पर राजेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

अध्यक्ष पद हेतु डॉ. दिनेश चन्द्र बडोनी, उपाध्यक्ष पद हेतु  राम सलोने, कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ. मोनिका श्रीवास्तव तथा संयुक्त सचिव/मंत्री पद हेतु  राजेश कुमार के विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी न होने के कारण इन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। केवल महासचिव/महामंत्री पद पर बहुकोणीय मुकाबला हुआ, जिसके लिए तीन प्रत्याशियों— अशोक कुमार,  मनीष राणा एवं  श्वेतांक प्रताप सिंह के बीच मुकाबला हुआ।
महासचिव/महामंत्री पद के लिए कुल 40 सदस्यों ने मतदान किया, जिनमें 33 मतदाता भौतिक रूप से उपस्थित थे जबकि 07 सदस्यों ने ई-मेल के माध्यम से अपने मत प्रदान किए। कुल 40 मतपत्रों में से 03 मतपत्र अवैध/अमान्य पाए गए। शेष 37 वैध मतों में से  अशोक कुमार को 17, मनीष राणा को 16 तथा श्वेतांक प्रताप सिंह को 04 मत प्राप्त हुए।  अशोक कुमार को महासचिव/महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
अंतिम परिणाम के अनुसार अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र बडोनी, महासचिव/महामंत्री  अशोक कुमार, उपाध्यक्ष  राम सलोने, कोषाध्यक्ष डॉ. मोनिका श्रीवास्तव तथा संयुक्त सचिव/मंत्री  राजेश कुमार आगामी दो वर्ष के लिए संघ के नये पदाधिकारियों के रूप में कार्य करेंगे।
चुनाव परिणाम की सूचना प्रमुख सचिव (नियोजन), सचिव (नियोजन), निदेशक अर्थ एवं संख्या तथा सभी कार्यकारिणी सदस्यों को दो गई है।

यह चुनाव शासनादेश सं० 127/XXVI/दो (09) 2024 दिनांक 04 जुलाई 2025 एवं संघ के नियम 9(6) के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित किया गया।चुनाव के लिए अपर निदेशक, राज्य योजना आयोग राजकुमार को चुनाव अधिकारी तथा कमल किशोर पन्त, शोध अधिकारी, राज्य योजना आयोग को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया, जिनकी देखरेख में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव अधिसूचना 19 दिसम्बर 2025 को जारी की गई तथा 21 दिसम्बर 2025 सायं 4:45 बजे तक नामांकन तथा 22 दिसम्बर 2025 सायं 4:45 बजे तक नामांकन वापसी की समय-सीमा निर्धारित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *