स्व. आयुष्मान की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। आयुष्मान खत्री फाउण्डेशन (ऐ०के० फाउण्डेशन) द्वारा उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद के बाल भवन, तरला आमवाला, रायपुर रोड़, देहरादून में दिव्यांग जनों से सम्बन्धित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती मधुबेरी, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, श्रीमती पुष्पा मानस, महासचिव, उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, संयोजक रमेश खत्री व ज्योत्सना खत्री, सहायक प्रोफेसर साहिल शर्मा, माला तिवारी, अध्यापिका सेलाकुई, हेमा पाण्डे, मोहनसिंह खत्री, कोषाध्यक्ष, रेड कास के द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत आयुष्मान खत्री को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी एवं उनके सपनों को साकार करने हेतु दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु कार्य करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम संयोजक रमेश खत्री व श्रीमती ज्योत्सना खत्री के द्वारा शिविर आयोजन के बारे में बताया गया कि स्व० आयुष्मान खत्री एक चिकित्सक बनना चाहते थे किन्तु उनका लीवर से सम्बन्धित बीमारी के कारण अभी हाल ही में देहावसान् हो गया।
उनके सपनों को साकार करने हेतु उनके जन्मदिन पर 21 मार्च को क्षेत्र के असहाय व अपवंचित वर्ग के बच्चों, महिलाओं व वृद्धजनों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि श्रीमती पुष्पा मानस ने कहा कि आज समाज को जागरुकता हेतु स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता है। विशिष्ठ अतिथि श मोहनसिंह खत्री द्वारा बताया गया कि वे रेडकास सोसाईटी से स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवाते रहते हैं। भविष्य में भी वे जागरुकता हेतु स्वास्थ्य शिविरों एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।


कार्यक्रम में कार्यक्रम में 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें हकलाने, कम सुनना, देरी से बोलना अस्पष्ट बोलना इत्यादि का परीक्षण किया गया।
विशेष परामर्श एवं थैरिपी दी गई। बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तक एवं स्वल्पहार दिया गया। बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता करवायी गयी जिसमें पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों में प्रथम स्थान पर दिवांशी, द्वितीय स्थान पर ओजल रावत तथा तृतीय स्थान पर चन्दन रहे। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में प्रथम स्थान पर अभिसागर, द्वितीय स्थान पर न्यारा तथा तृतीय स्थान पर माही रहे।

इस अवसर पर के० पी० भट्ट, रीता सेमावाल, अवधेश शर्मा, सचिव, संयुक्त नागरिक संघठन, प्रोफेसर अमित सिंह, मास्टर आफ सोशियल वर्क से पूजा, प्रीति, इन्दरजीत कौर, नमीता, अपूर्व तिवारी एवं आकांक्षा तिवारी, एस०आर०एच०यू० से सहायक प्रोफेसर साहिल शर्मा, अंश वर्मा, अजय यादव, आनन्द कुमार, आकाश सिंह, दिव्या रावत, मोहित सिंह, विभू गौतम, सचिन कुमार उ०रा०बा०क०प० से श्री के० पी० काला, नारायण सिंह राणा , जगदम्बा प्रसाद, सहायक निदेशक इग्नू, श्री रमेश प्रधान, श्रीमती शशि प्रधान, श्रीमती मधु प्रधान, श्रीमती सपना प्रधान, प्रदीप चौहान, प्रिया चौहान, दिनेश बिष्ट, गिरीश चन्द्र जोशी, त्रिलोचन पाण्डे, विजयपाल सिंह पटवाल, वाई०एस०रावत, मनजीतसिंह रावत, कु० न्याशा रावत, कु० मीनाक्षी रावत उपस्थित रहे।

संयोजक श रमेश खत्री व श्रीमती ज्योत्सना खत्री के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों एव फाउण्डेशन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पुष्प पौध व स्मृति चिह्न प्रदान किये गये।
मुख्य अतिथि श्रीमती मधुबेरी द्वारा आयुष्मान खत्री फाउण्डेशन (ऐ०के० फाउण्डेशन) को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम संयोजक श्री रमेश खत्री व श्रीमती ज्योत्सना खत्री ने दानस्वरुप प्रदान की गयी धनराशि के लिये श्रीमती मधुबेरी का आभार व्यक्त किया।


रमेश खत्री ने कहा कि जहां पर भी जरुरत होती है हमें हमेशा समाज हित में कार्य करना चाहिए। अन्त में उन्होंपे सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार व धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *