सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का निधन

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का सोमवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है।

विनोद प्रसाद लखेड़ा 2010 से सूचना विभाग में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में लखेड़ा मीडिया सेंटर विधानसभा में कार्यरत थे।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी,मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *