कल्जीखाल में 12 ग्राम प्रधान और 2 बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

नाम वापसी के बाद अब 21 ग्राम पंचायत और 21 क्षेत्र पंचायत सीटों पर होगा मतदान

अविकल उत्तराखंड

कल्जीखाल। विकास खंड में स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन तक कई सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में कुल 216 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 6 नामांकन जांच में निरस्त हुए और कई प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।

नाम वापसी के बाद 12 ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्विरोध चुने गए। इनमें प्रमोद (सिलेथ), सरिता देवी (गिदरासू), कमल किशोर (गुठिड़ा), सोनी देवी (मिरचौड़ा), चंद्र प्रकाश (खरका), रचना देवी (खंडा मल्ला), धर्मानंद (लहेड़ा), सत्येंद्र कुमार (खुगशा), किरण देवी (कुंड), रेनू देवी (बुटली), सुनीता रावत (आसूई) और सरिता देवी (नौडियाल गांव) शामिल हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के दो पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नगर से संदीप कुमार और मिरचौड़ा से गीता देवी निर्विरोध चुनी गईं। गीता देवी के सामने चुनाव लड़ रही इंदु देवी का नामांकन भोजन माता के पद पर होने के कारण निरस्त कर दिया गया।

कल्जीखाल ब्लॉक में बीडीसी की 23 सीटों के लिए 77 नामांकन हुए थे, जिनमें से 7 नाम वापस हुए और एक निरस्त हुआ। अब 21 सीटों पर चुनाव होगा। ग्राम प्रधान के 192 पदों में से 12 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 180 सीटों पर मतदान होगा।

ग्राम पंचायत डांगी में पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र न होने के कारण कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 70 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से 8 निरस्त हुए। अब दो पंचायतों में इन पदों के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित प्रधानों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। (जगमोहन डांगी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *