मुवानी-बोकटा मार्ग पर भंडारी गांव के पास हुआ हादसा
देखें वीडियो
अविकल उत्तराखंड
पिथौरागढ़। मुवानी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था। भंडारी गांव के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह नदी में गिर गया।

एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन अपने गंतव्य से कुछ ही दूरी पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक सड़क हादसे में जीआईसी मुवानी में नवीं कक्षा में पढ़ने वाली तनुजा और उसकी बड़ी बहन 11 वीं में पढ़ने वाली विनीता पुत्री चंद्र सिंह, 8 वर्षीय सिमरन पुत्री कुंदन सिंह, बोकटा गांव निवासी जीप चालक नरेंद्र सिंह 40 वर्ष, राजन सिंह 60 वर्ष, होशियार सिंह 65 वर्ष, शांति देवी 50 वर्ष और दिकमा 28 वर्ष पत्नी पंकज बोरा की मौत हो गई। सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
वहीं हादसे में योगेश कुमार 20 वर्ष निवासी बोकटा, विनीता 20 वर्ष पुत्री बहादुर सिंह, श्याम सिंह मनौला 35 वर्ष, दीवान सिंह 55 वर्ष बोकटा, सुमित सिंह 22 वर्ष बोकटा और पूजा मनौला पुत्री कुंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल, अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

