सीमांत के सामुदायिक पुस्तकालय की अनूठी पहल

सर मैं डाक्टर बनना चाहती हूं……

कैरियर काउंसलिंग में बोले विद्यार्थी

परीक्षा की परिणाम तक की निशुल्क सुविधा रहेगी उपलब्ध

अविकल उत्तराखंड

मुनस्यारी। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर सोमवार से कैरियर काउंसलिंग कैंप की श्रंखला शुरु हो गई है। इसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग की गई। सिविल सर्विस, डाक्टर, इंजीनियरिंग,एनडीए, एस.एस.सी.आर्मी नर्सिंग सेवा का सपना देख रहे विद्यार्थियों को सफलता तक पहुंचाने के लिए प्लानिंग भी बनाई गई। चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। अगले तीन दिनों तक चार स्थानों में कैरियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन चलेगा।

इंटर कॉलेज में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कैंप में विद्यार्थियों की फ्यूचर प्लानिंग को जाना गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने बताया कि वे क्या बनना चाहते है। अपनी दिनचर्या के बारें में भी खुलकर बताया।

सामुदायिक पुस्तकालय की संचालक संस्था सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों का पुस्तकालय में पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के आधार पर विद्यार्थियों की टोली बनाई जाएगी। टोली के अध्ययन तथा लगातार परीक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। टोली वार इन विद्यार्थियों को इनके लक्ष्य के क्षेत्र में सफल व्यक्तित्व को बुलाकर बातचीत भी करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को क्रेस कोर्स की सुविधा भी दी जाएगी। कालेज के प्रधानाचार्य हरीश नाथ ने पहल का स्वागत किया। कहा कि इससे क्षेत्र में नया शैक्षिक माहौल बनेना।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सिब्बू कुमार, हेम चन्द्र लोहनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *