भैया दूज पर स्वास्थ्य मंत्री से मिलीं एएनएम स्वास्थ्यकर्मियां

सेवा नियमावली में संशोधन से महिला स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ा लाभ

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संगठन की महिला स्वास्थ्यकर्मियों (ANM) ने भैया दूज के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद व्यक्त किया।

संघ की प्रतिनिधियों ने कहा कि मंत्री धन सिंह रावत हमेशा महिला कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। लंबे समय से एएनएम के प्रमोशन, नियुक्तियों एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया लंबित थी, जिससे कर्मचारी परेशान थीं। मंत्री ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए।

वर्ष 2023 और 2024 में एएनएम के 1215 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गईं, जबकि वर्ष 2025 में 200 नए पदों पर विज्ञप्ति जारी किए जाने की संभावना है। हेल्थ विजिटर के 30 प्रमोशन पदों को भरे जाने की प्रक्रिया भी जारी है।

दीपावली के अवसर पर मंत्री धन सिंह रावत ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर करवाया है। संशोधन के अनुसार अब महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने पूरे सेवा काल में जिला कैडर में रहते हुए एक बार, पांच वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर स्थानांतरण का लाभ ले सकेंगी।

प्रदेशभर की एएनएम महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री धन सिंह रावत सहित समस्त कैबिनेट मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *