बिजली चोरी के मुकदमे में रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

सतर्कता टीम ने 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथों दबोचा

अविकल उत्तराखंड

दिनेशपुर,उधम सिंह नगर। एक शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद द्वारा की जा रही थी।
शिकायत के अनुसार एएसआई अनवर अहमद ने मुकदमे को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
शिकायत के सत्यापन के उपरांत आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए एएसआई अनवर अहमद, थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *