अविकल उत्तराखंड
टिहरी गढ़वाल। समाजसेवी बालकृष्ण भट्ट व अमिता रावत टिहरी जिले के किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्यपाल की संस्तुति के बाद की गई है। सचिव चंद्रेश कुमार ने नियुक्ति आदेश जारी किए।

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समकक्ष अधिकार प्राप्त होते हैं। और वह बाल अपराध से जुड़े मामलों में सुनवाई करने में सक्षम होते हैं।
बालकृष्ण भट्ट ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों में कार्य किया है। साथ ही, उन्होंने दिव्यांग जनों के अधिकारों, कल्याण और सशक्तिकरण के लिए भी अनेक प्रयास किए हैं। उनके कार्यों से कई जरूरतमंदों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिली है।

