खजान व चमोली को मिली जिम्मेदारी
देखें, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं की नयी सूची
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से भाजपा में मथुरा दत्त जोशी व कमलेश रमन को सूची में स्थान दिया गया है।

इनमें विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मथुरा दत्त जोशी, नवीन ठाकुर, गुरविंदर सिंह, जपेंद्र सिंह,हनी पाठक , कमलेश रमन व विकास भगत शामिल है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है।

