विकासखंड पोखड़ा में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ छात्रों ने दिखाई संस्कृत भाषा की प्रतिभा

अविकल उत्तराखंड

पौड़ी। विकासखंड पोखड़ा की कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएँ जनता इंटर कॉलेज, देवराजखाल में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गईं। मुख्य अतिथि प्रदीप रावत एवं विजय भूषण बंदूणी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

खंड संयोजक सुनील धस्माना ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। प्रतियोगिताओं एवं अन्य माध्यमों से हमें संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है, जिससे राज्य की इस द्वितीय भाषा की जनमानस तक पहुँच सुनिश्चित हो सके।

कनिष्ठ वर्ग के परिणाम

एकल गायन

  • प्रथम – सुनैना रावत, नवदीप चिल्ड्रन अकैडमी
  • द्वितीय – रा0इ0का0 सकनोलीखाल

समूह गायन

  • प्रथम – रा0इ0का0 किमगिडी
  • द्वितीय – सुनैना रावत, नवदीप चिल्ड्रन अकैडमी, पोखड़ा
  • तृतीय – अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 चौबट्टाखाल

समूह नृत्य

  • प्रथम – ज0इ0का0 देवराजखाल
  • द्वितीय – अ0उ0 रा0इ0का0 चौबट्टाखाल
  • तृतीय – जनता इंटर कॉलेज, लियाखाल

वाद–विवाद प्रतियोगिता

  • प्रथम – रा0इ0का0 किमगिडी
  • द्वितीय – अ0उ0 रा0इ0का0 चौबट्टाखाल
  • तृतीय – रा0इ0का0 सकनोलीखाल

संस्कृत आशुभाषण

  • प्रथम – कुमारी कोमल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मालकोट
  • द्वितीय – कुमारी खुशी, रा0इ0का0 किमगिडी
  • तृतीय – वंश रावत, जनता इंटर कॉलेज, देवराजखाल

श्लोक उच्चारण

  • प्रथम – लवली रावत, रा0इ0का0 किमगिडी
  • द्वितीय – ऋतिक गुसांईं, अ0उ0 रा0इ0का0 चौबट्टाखाल
  • तृतीय – कुमारी निकिता, रा0इ0का0 किमगिडी

वरिष्ठ वर्ग के परिणाम

संस्कृत नाटक

  • प्रथम – जनता इंटर कॉलेज, लियाखाल
  • द्वितीय – ज0इ0का0 देवराजखाल
  • तृतीय – ज0इ0का0 कुटियाखाल

समूह गायन

  • प्रथम – ज0इ0का0 देवराजखाल
  • द्वितीय – अ0उ0 रा0इ0का0 चौबट्टाखाल
  • तृतीय – ज0इ0का0 कुटियाखाल

समूह नृत्य

  • प्रथम – ज0इ0का0 देवराजखाल
  • द्वितीय – ज0इ0का0 लियाखाल

संस्कृत वाद–विवाद

  • प्रथम – रा0इ0का0 किमगिडी
  • द्वितीय – अ0उ0 रा0इ0का0 चौबट्टाखाल
  • तृतीय – ज0इ0का0 देवराजखाल

संस्कृत आशुभाषण

  • प्रथम – कुमारी अनुष्का, ज0इ0का0 देवराजखाल
  • द्वितीय – हरिओम भंडारी, ज0इ0का0 कुटियाखाल
  • तृतीय – कुमारी वंशिका, अ0उ0 रा0इ0का0 चौबट्टाखाल

श्लोक उच्चारण

  • प्रथम – कुमारी मानसी, रा0इ0का0 किमगिडी
  • द्वितीय – कुमारी प्रिया, ज0इ0का0 देवराजखाल
  • तृतीय – शिवांग, अ0उ0 रा0इ0का0 चौबट्टाखाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *